Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रोक के बावजूद पिछले तीन वर्षों के भीतर 63 स्कूलों को मान्यता मिली
  • उत्तराखंड

रोक के बावजूद पिछले तीन वर्षों के भीतर 63 स्कूलों को मान्यता मिली

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
rns featured image new

स्कूलों को मान्यता दिए जाने एवं शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्तियों में बड़े घपले की आशंका

देहरादून. शिक्षा विभाग में अशासकीय स्कूलों को वित्त सहित मान्यता पर रोक के बावजूद पिछले तीन वर्षों के भीतर 63 स्कूलों को मान्यता दे दी गई है। मामला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आने पर उन्होंने शासन को इस प्रकरण की जांच के निर्देश दिए थे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक इस मामले में फाइल वित्त विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। अब सीएम को इस पर निर्णय लेना है। स्कूलों को मान्यता के बाद 12 सौ से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां कर ली गई हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्कूलों को मान्यता दिए जाने एवं शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्तियों में बड़े घपले की आशंका है। चार फरवरी 2017 को अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को वित्त सहित मान्यता दिए जाने पर रोक लगाई गई थी। शासनादेश में कहा गया था कि स्कूलों को वित्त सहित मान्यता दिए जाने के बजाय जूनियर हाईस्कूल को हर साल प्रोत्साहन धनराशि के रूप में एक लाख रुपये, हाईस्कूलों को दो लाख एवं इंटरमीडिएट कॉलेज को तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। लेकिन विभाग के कुछ अधिकारियों की ओर से गुपचुप तरीके से 63 स्कूलों को रोक के बावजूद वित्त सहित पूर्ण मान्यता दे दी गई है। स्कूलों को मान्यता दिए जाने में मानकों की अनदेखी का यह मामला इसी वर्ष फरवरी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आने पर उन्होंने विद्यालय शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को मामले की जांच कर इस तरह के स्कूलों की मान्यता निरस्त करने का निर्देश दिया था। 
रोक के बावजूद 63 स्कूलों को मान्यता दिए जाने  के मामले की फाइल मुख्यमंत्री के पास है। उनके स्तर से इस पर निर्णय लिया जाना है। -आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव
यह पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में था। उनके द्वारा ही स्कूलों को वित्त सहित मान्यता दी गई। अब किसी स्कूल की मान्यता निरस्त नहीं की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री इस मामले में किसी भी स्कूल की ग्रांट निरस्त न करने के लिए शासनादेश जारी करने का निर्देश करें।
– डॉ अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंसी प्रहरी ने स्वीकारा मेयर का प्रस्ताव
Next: सडक़ों के सुधारीकरण और नवीनीकरण को केंद्र सरकार देगी धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.