Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज व्यवस्था के खिलाफ आप ने बोला हल्ला
  • देहरादून

रोडवेज व्यवस्था के खिलाफ आप ने बोला हल्ला

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी ने रोडवेज व्यवस्था के खिलाफ हल्ला बोला है। कहा कि रोडवेज की गलत नीतियों की वजह से आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। देहरादून सहित दिल्ली मार्ग पर बसों की कमी के चलते यात्री परेशान हैं। चेताया कि ऋषिकेश में पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं कराए जाने पर आंदेालन किया जाएगा।
बुधवार को आप के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने हरिद्वार रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में जिम्मेदारों की उदासीनता से रोडवेज का सफर बेहद मुश्किल भरा होता जा रहा है। इन दिनों सुविधाओं को लेकर जहां रोडवेज बसों के लिए यात्री बस स्टैंड पर परेशान देखे जा सकते हैं। वहीं स्थिति यह है कि हर रोज परिवहन निगम की दर्जनों बसें कार्यशाला में खड़ी देखी जा रही हैं। संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद भी जिम्मेदारों की मनमानी और लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ बसों को देहरादून के निजी कालेजों में लगाया गया है, जिसकी वजह से नेपाली फार्म से देहरादून रोजाना आवागमन करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड़वेज की गलत नीतियों की वजह से सुविधाओं और आय के मामले में ऋषिकेश डिपो विपरीत हालातों के दौर से गुजर रहा है। देहरादून सहित दिल्ली मार्ग पर भी बसों की किल्लत देखने को मिल रही है। कहा कि रोडवेज की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला संगठन मंत्री दिनेश असवाल, प्रभात झा, दिनेश कुलियाल, हिमांशु नेगी, अश्वनी सिंह, पंकज गुसाईं, अजय रावत, मनमोहन नेगी, चंद्रमोहन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में लापता अनिल के शव की पहचान हुई
Next: होटल संचालक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर फायर झोंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.