Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल संचालक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर फायर झोंका
  • देहरादून

होटल संचालक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर फायर झोंका

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। डाकपत्थर क्षेत्र के एक होटल संचालक से चार युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने होटल संचालक पर फायर भी झोंका। युवकों को होटल में शराब पीने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने नामजद तीन नामजद आरोपितों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शक्ति नहर किनारे भीड़ जमा है। यहां मारपीट होने और गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो चुके थे। डाकपत्थर में होटल चलाने वाले भीम सिंह उर्फ दीपक रावत पुत्र भगवान सिंह रावत निवासी पुल नंबर एक यमुना खादर डॉक्टरगंज ने बताया कि उसका डाकपत्थर में होटल है। चार लोग करीब साढ़े आठ बजे उसके होटल पर आये और शराब पीने लगे। उन्होंने चारों को शराब पीने से रोका तो आरोपितों ने होटल में मौजूद उसके दोस्त अंकित मल्ल को पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया और फिर अपनी बाइकों पर सवार होकर चले गए। भीम सिंह उर्फ दीपक रावत ने बताया कि उसके बाद वह अपने साथी अंकित के साथ घर निकले ही थे कि डाकपत्थर से आरोपी उनके पीछे लग गए। शक्ति नहर पुल नंबर एक से 500 मीटर पहले सुनसान जगह पर दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। फिर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। जिसमें भीम सिंह और अंकित बाल-बाल बच गए। इस बीच यहां भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे देखकर चारों आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज व्यवस्था के खिलाफ आप ने बोला हल्ला
Next: गृह प्रवेश के दूसरे दिन पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.