Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मुद्दे उठाए, ढाबों का अनुबंध निरस्त करने की मांग
  • नैनीताल

रोडवेज कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मुद्दे उठाए, ढाबों का अनुबंध निरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के हल्द्वानी शाखा की बैठक में कर्मचारियों ने बंद पड़े पर्वतीय और मैदानी मार्गों में बसों का संचालन शुरू करने, निगम की बसों को प्राथमिकता देने सहित 11 सूत्रीय मांग रखी। इस दौरान अनुबंधित बसों में डबल ड्यूटी करने वाले चालकों का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं दिल्ली, देहरादून मार्ग में अनुबंधित ढाबे के मालिकों की मनमानी को रोकने के लिए ढाबों का अनुबंध समाप्त करने की मांग की। रोडवेज बस अड्डे में शनिवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हल्द्वानी शाखा के कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें निगम की बसों की संख्या कम होने और अनुबंधित बसों के अधिक संचालन का मुद्दा उठाया। कहा कि निगम के लिए बस बेड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा है, बल्कि अनुबंधित बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे निगम को घाटा हो रहा है। संगठन ने अनुबंधित वाहनों के चालकों का सत्यापन करने के बाद मार्ग में भेजने, बस के मार्ग में होने वाले ब्रेक डाउन का रिकॉर्ड डिपो में रखने, कर्मचारियों के परिचय पत्र, ईएसआईकार्ड और गोल्डन कार्ड देने, सीएनजी बसों को बस स्टेशन पर समय पर मंगाने की मांग की। वहीं अनुबंधित सीएनजी और वाल्वो बसों में एक ही चालक की डबल ड्यूटी लगाने की डिपो में समीक्षा करने, 1900 से 2400 ग्रेड पे को पूर्व की तरह बहाल करने, सभी डिपो में स्पेयर पाटर्स की आपूर्ति करने की मांग उठाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीएल साह, शाखा अध्यक्ष राकेश राठौर, राम प्रकाश यादव, इक़बाल अहमद ,नितिन दीक्षित ,रघुबीर चौधरी, अनीस अहमद, सुखदेब सिंह, ब्रजेश सिंह, जलील अहमद, जीवन सिंह बिष्ट, मुकेश मलिक, योगेश जोशी, विश्वास सिंह, उत्तम राणा, अमर अली, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खड़ंजा में नाली का पानी रोकने पर संघर्ष, सात घायल
Next: गंगा स्नान के दौरान वकील बहा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.