Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज बस में युवती से कंडक्टर ने की छेड़छाड़
  • देहरादून

रोडवेज बस में युवती से कंडक्टर ने की छेड़छाड़

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
rns featured image new

देहरादून। रात में रोडवेज बस में सफर कर रही बैंककर्मी युवती को रोडवेज बस कंडक्टर ने अकेला पाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवती की चेतावनी के बाद भी नहीं माना। युवती ने बस में शोर मचाया तो अन्य यात्रियों ने आरोपी का विरोध किया। घटना को लेकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में रविवार को पीड़िता को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुलाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि दून निवासी युवती चंपावत में बैंक में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी तैनात हैं। दून से वापस जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। बस हरिद्वार से चली तो कंडक्टर अपनी सीट के बजाए उनके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। रात करीब एक बजे युवती की नींद खुली। इस दौरान पीड़िता को लगा कि आरोपी कंडक्टर उनके शरीर को छू रहा था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद वह फिर से पहले की तरह हरकत करने लगा। युवती अपनी सीट से खड़ी हुई और जोर से चिल्लाई। इस दौरान अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी ठीक से बैठा और बाद में अपनी सीट पर चला गया। मामले में पीड़िता ने सुबह परिजनों को घटना के बारे में बताया। वहीं रोडवेज और महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। हाल में मामला नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने रविवार को युवती से तहरीर ली और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सगी बहन से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
Next: संविदा इंजीनियरों का सचिवालय कूच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.