Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिश्वत के मामले में दोषी संग्रह अमीन को चार साल के कारावास की सजा, जानें क्या था मामला
  • देहरादून

रिश्वत के मामले में दोषी संग्रह अमीन को चार साल के कारावास की सजा, जानें क्या था मामला

RNS INDIA NEWS 31/03/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में रिश्वत के मामले में दोषी संग्रह अमीन को विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) देहरादून की अदालत ने चार साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो धाराओं में पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामला अक्टूबर 2009 का है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक देहरादून में नेशविला रोड निवासी हिमांशु जोशी ने पांच अक्टूबर 2009 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर देहरादून को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया गया था कि उनकी पत्नी सुषमा जोशी ने पीएमआरवाई योजना के तहत एसबीआई राजपुर रोड़ देहरादून से वर्ष 2006 में 1,28,000 रुपये का ऋण लिया था। इसकी अदायगी नहीं होने पर बैंक से वसूली के लिए कलक्ट्रेट को लिखा गया। इस पर वसूली के लिए मामला देहरादून तहसील भेजा गया।
आरोप है कि तहसील से सग्रह अमीन प्रेम नारायण मिश्रा वसूली के लिए उनके घर पहुंचा। इस पर सुषमा जोशी ने योजना के तहत ऋण समायोजन पत्र जो बैंक द्वारा कुछ शर्तो पर निर्गत किया गया था, संग्रह अमीन को दिखाया। इसके बाद फिर पांच अक्टूबर को वह घर आया और समझौता पत्र को न मानते हुये 2,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायत पर विजलेंस की टीम तैयार की गई। अगले दिन छह अक्टूबर 2009 को कुर्की की कार्रवाई रोकने के नाम पर जैसे ही संग्रह अमीन ने दो हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले मे विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) देहरादून ने आज प्रेमनारायण मिश्रा को दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के आरोप में 03 वर्ष की कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड, तथा धारा 13 (1)(डी) सपठित धारा 13(2) के आरोप में चार वर्ष की कारावास एवं 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। निर्णय पर निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा सतर्कता पुलिस टीम को उत्साह वर्धन के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समय से रिपोर्ट न लिखने पर चौकी प्रभारी को तत्काल हटाकर लाइन हाजिर करने के आदेश
Next: मानवता शर्मसार: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.