Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में गंगा की लहरों पर रोमांच का लुत्फ शुरू
  • देहरादून

ऋषिकेश में गंगा की लहरों पर रोमांच का लुत्फ शुरू

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध गंगा के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में शनिवार से राफ्टिंग शुरू हो गई है। पहले दिन 550 पर्यटकों ने गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का लुत्फ लिया। तीन माह के बाद राफ्टिंग शुरू हुई है। बीती 24 जून को गंगा का जलस्तर बढ़ने पर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई थी। गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल होने पर तकनीकी समिति की रिपोर्ट के बाद शनिवार को राफ्टिंग शुरू कर दी गई। शनिवार को सुबह से ही गंगा की लहरों पर रंग-बिरंगी राफ्ट तैरने लगीं। पहले दिन शिवपुरी, ब्रह्मपुरी से मुनिकीरेती तक करीब 90 राफ्ट में 550 से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ लिया। इनमें स्थानीय के अलावा हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के पर्यटक शामिल थे। टिहरी जिले के साहसिक पर्यटन अधिकारी और समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया कि गंगा का जल स्तर कम होने पर स्थिति का आकलन करने के बाद 27 सितंबर से राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। पहले दिन 550 पर्यटकों ने राफ्टिंग का आनंद लिया है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

फटी जैकेट-टूटा हेलमेट दिया तो कंपनी पर लगेगा जुर्माना:  राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अब सख्ती की गई है। अगर किसी राफ्ट में पर्यटकों को फटी हुई लाइफ जैकेट, टूटा हुआ हेलमेट दिया जाता है तो राफ्टिंग कंपनी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लेगा। एक राफ्ट में आठ पर्यटक एक बार में राफ्टिंग करते हैं। हर पर्यटक को मानक के अनुसार लाइफ जैकेट और हेलमेट देना होगा। राफ्ट के साथ कयाक भी चलेगी गंगा का जल स्तर वर्तमान में 337.30 मीटर पर है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते पानी अभी मटमैला आ रहा है। इसे देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अभी राफ्टों के साथ कयाक भी उतारी जाएगी। साहसिक पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि अगर किसी कारण से राफ्ट पलटती है तो कयाकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कर सकते हैं। रैपिडो में राफ्ट पलटने का खतरा रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावितों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करे सरकार:  कांग्रेस
Next: राशिफल 28 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.