Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में इंतजाम धड़ाम, चारधाम यात्रा रूट पर हर तरफ जाम
  • देहरादून

ऋषिकेश में इंतजाम धड़ाम, चारधाम यात्रा रूट पर हर तरफ जाम

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। वीकेंड और चारधाम यात्रा के बीच शनिवार को एक बार फिर ऋषिकेश में ट्रैफिक इंतजाम पूरी तरह से धड़ाम हो गया। तीर्थयात्रियों के साथ पर्यटकों का हुजूम उमड़ने से यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास रोड पर जाम लग गया। वाहनों की कतार एक-दो नहीं, बल्कि चार किलोमीटर तक लगी रही। शहर की सड़कें भी जाम में जकड़ी रहीं। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वीकेंड पर शनिवार सुबह से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से ऋषिकेश में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से शुरूआत में पुलिस ने प्लान-ए श्यामपुर से सीधे हरिद्वार बाईपास से ऋषिकेश-मुनिकीरेती का इस्तेमाल किया। इससे भी राहत नहीं मिली, तो प्लान-बी का भी उपयोग करना पड़ा है। बावजूद, पुलिस को यह प्लान भी यात्री और पर्यटकों को राहत देता नहीं दिखा। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक ट्रैफिक जाम की इस समस्या से सर्वाधिक परेशानी स्थानीय लोगों को हुई। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से रोजमर्रा के कार्यों के लिए शहर का रूख करने वाले लोगों को भी भीषण गर्मी में जाम की वजह से पसीना बहाना पड़ा। स्थिति यह रही कि बाईपास रोड पर खांड गांव से लेकर इंद्रमणि बडोनी चौक ऋषिकेश-मुनिकीरेती तरफ जाने वाले वाहनों से पैक रहा, जबकि मुख्य मार्ग पर भी दबाव बढ़ने से दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते हुए दिखे। वहीं, प्लान-बी में यात्री और पर्यटक वाहनों को नेपालीफार्म फ्लाईओवर से भानियावाला-रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश का रुख करना पड़ा। इसमें नौ किलोमीटर की बजाय उन्हें करीब 35 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करने को भी मजबूर होना पड़ा। यह प्लान दोपहर 12:30 से दो बजे तक लागू रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैंड फ्रॉड समिति ने धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की
Next: डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों का हुआ उपचार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.