Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों का हुआ उपचार
  • अल्मोड़ा

डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों का हुआ उपचार

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित राणा, फिजिशियन डॉ. बसवराज हजगे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश चौरासिया, डॉ. प्रियल तिवारी और जनरल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 300 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर को सफल बनाने में बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी के प्रबंधक सुरेश जोशी और उनकी टीम ने सहयोग किया।

इस अवसर पर बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी के निदेशक डॉ. अजय पाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित खानपान अपनाने और नियमित व्यायाम करने की अपील की।

उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके खिलाफ महिलाओं को आगे आकर जागरूकता फैलानी होगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विद्यालय प्रबंधक मीनाक्षी पाठक, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, जिला महामंत्री दिनेश पिलखवाल, महेश नेगी, सुशील कांडपाल, रमेश भाकुनी, सुनील बाराकोटी, गणेश दत्त भट्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में इंतजाम धड़ाम, चारधाम यात्रा रूट पर हर तरफ जाम
Next: रजत पदक विजेता यथार्थ देशवाल का डीएम ने किया सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.