Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
  • देहरादून

बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। इस वर्ष बैसाखी सोमवार और मंगलवार दोनो ही दिन मनाई गई। मंगलवार को भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों पर स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट आदि घाटों पर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते दिखे। गंगा स्नान के बाद श्राद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा अर्चना और हवन किए। उसके बाद घाटों पर बैठक भिक्षुकों को दान देकर पुण्य कमाया। मंगलवार को गंगा घाटों की तरफ आ रहे तमाम मार्गों पर श्रद्धालुओं के आगमन के चलते जाम की स्थिति भी बनती दिखी। बैसाखी में गंगा स्नान का असर यातायात पर भी दिखा।घाटों पर तैनात रही पुलिसमंगलवार को तीर्थनगरी के तमाम गंगा घाटों पर बैसाखी के स्नान को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की घटना को रोकने लिए पुलिस कर्मियों ने प्रत्येक संदिग्ध पर नजर बनाए रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
Next: केमू ने 87वीं वर्षगांठ पर जनसेवा को और सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.