Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा,चेतावनी निशान से एक मीटर नीचे बह रही गंगा
  • देहरादून

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा,चेतावनी निशान से एक मीटर नीचे बह रही गंगा

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पहाड़ों में हुई बारिश से शुक्रवार को ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को जलस्तर बढऩे से यहां गंगा चेतावनी के निशान से एक मीटर नीचे बही। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते नदी-नालों में उफान आ गया है। गंगा में मिलने वाली सहायक नदियों का जलस्तर बढऩे से गंगा का जल स्तर भी बढ़ गया है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश का असर शुक्रवार को ऋषिकेश में देखने को मिला। शुक्रवार को यहां गंगा का जलस्तर बढ़ गया। यहां गुरुवार देर रात्रि से ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई थी। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में गंगा आरती स्थल जलमग्न हो गया। मायाकुंड नाव घाट स्थित केंद्रीय जल आयोग ऋषिकेश चौकी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह पांच बजे ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर सर्वाधिक 338.45 मीटर तक पहुंच गया था, जो कि गंगा के चेतावनी निशान 339.50 मीटर से मात्र 1.05 मीटर नीचे है। हालांकि इसके बाद फिर से गंगा का जलस्तर घटने लगा। जिसके बाद सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 338.32 मीटर, जबकि 9 बजे 338.20 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में यह वृद्धि पिछले दो दिनों में ही हुई है। इससे पहले गंगा का जलस्तर सामान्य रुप से 337.50 मीटर के आसपास बना हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा सभी जनपदों में जून तक आयोजित करने के निर्देश
Next: भारी बारिश से लोहाघाट में काफी नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.