Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश को जिला बनाने के लिए लोग फिर मुखर
  • देहरादून

ऋषिकेश को जिला बनाने के लिए लोग फिर मुखर

RNS INDIA NEWS 14/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  ऋषिकेश के जिला बनाने की मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के सामाजिक,राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठन गुरुवार को जिला बनाने की मांग पर एक मंच पर आ गए। उन्होंने समिति गठित कर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में जून माह में राज्य के मंत्रियों से मिलकर जिला बनाने को गुहार लगाई जाएगी।गुरुवार को नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित सर्वदलीय बैठक में क्षेत्र के सामाजिक,राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने एकमत से ऋषिकेश को जिला बनाने की मांग पर सहमति जताई। कार्यक्रम संयोजक एवं पर्वतीय लोक कल्याण समिति अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि ऋषिनगरी का ऋषिकेश,स्वर्गाश्रम,मुनिकीरेती क्षेत्र अलग-अलग जनपदों का भाग होने के कारण प्रशासनिक असमानता का दंश झेल रहा है। इसलिये यमकेश्वर,नरेन्द्रनगर डोईवाला,ऋषिकेश विधानसभाओं को मिलाकर जिला बनाया जाना चाहिए। तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि ऋषिकेश तहसील वर्ष 1997 वजूद में आई थी,लेकिन 2014 में उसका आधा भाग काटकर डोईवाला में मिला दिया गया। यमकेश्वर,नरेन्द्रनगर क्षेत्र का ऋषिकेश मुख्य बाजार है। जबकि यहां के लोगों की मुख्यालय की दूरी अधिक होने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये ऋषिकेश को जिला बनाया जाना जरूरी है। नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में नीलकंठ,कुंजापुरी जैसे प्रसिद्ध मंदिर है। जिन्हें एक ही प्रशासनिक ढांचे में बांधने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के जिला बनाने को वह आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। समाजसेवी धीरेन्द्र रांगड़ ने कहा कि ऋषिकेश का नाम विदेश में भी प्रसिद्ध है। इसलिये इसका प्रस्ताव बनाकर शासन पर दबाव बनाया जाना जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेसी मदनमोहन शर्मा ने कहा कि पहले चरण में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए। इसके लिये सर्वदलीय समिति की लगातार बैठकें भी जरूरी है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललितमोहन मिश्रा ने कहा कि समिति का गठन कर दो सप्ताह में बैठक होनी जरूरी है। इसके लिये शासन से लगातार पत्राचार होना चाहिए। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि छोटे जिले बनने से विकास में तेजी आयेगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने कहा कि ऋषिकेश जिला बनाने को मंत्री एवं मुख्यमंत्री से भेंट की जायेगी।
बैठक में यह रहे मौजूद:   वीरेंद्र भारद्धाज, गजेन्द्र कंडियाल, रूकम पोखरियाल, मुकेश जाटव, बृजपाल राणा,सतीश शर्मा,महिपाल सिंह,नरेन्द्र श्रीवास्तव,सुशीला सेमवाल,राजेन्द्र कोठारी,हरी सिंह नेगी,ऋषि सिंघल,अशोक शर्मा,मनीष कुमार, राजेश शाह,कमल बनर्जी,प्रवीण गर्ग,हरीश आंनद आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार की पंचायतों में लहराएगा कांग्रेस का परचम :  प्रीतम सिंह
Next: बाबा बौखनाग गर्भगृह से 14 जून को आएंगे बाहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.