Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिगंगा झील से हो रहे रिसाव का होगा आंकलन, टीम रवाना
  • देहरादून

ऋषिगंगा झील से हो रहे रिसाव का होगा आंकलन, टीम रवाना

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
14 (13)

देहरादून। चमोली आपदा के बाद तपोवन में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अब 14 हजार फीट की ऊंचाई वाले ऋषिगंगा पर्वत से निकलने वाली नदी के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर बाढ़ के खतरे की स्थिति पैदा होती नजर आ रही है। बीते गुरुवार से ही ऋषि गंगा से पानी रिसना शुरू हुआ है। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए जहां एक ओर शासन ने भू-विज्ञान संस्थान (वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान), एनटीपीसी, टीएचडीसी सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को जांच के लिए निर्देशित किया है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को ऋषिगंगा झील के मुहाने की वास्तविक स्थिति जानने और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीआरएफ के 8 पर्वतारोही सदस्यों सहित एनडीआरएफ का विशेष दल ऋषि गंगा के लिए रवाना किया गया है। जिससे मौके पर जाकर ऋषिगंगा की स्थिति का आकलन किया जा सके और विशेषज्ञों की राय अनुसार मैन्युअल या तकनीकी रूप से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। सैटेलाइट और एरियल तकनीक के जरिए यह पता लगा है कि 14,000 फीट ऊंचाई वाले ऋषिगंगा पर्वत से निकलने वाली नदी के झील के मुहाने में पानी भरने से झील के फटने की स्थिति हो सकती है। ऐसे में समय रहते क्या उचित कार्रवाई की जा सकती है। इसको लेकर एसडीआरएफ की पर्वतारोही टीम छक्त्थ् के साथ ऋषिगंगा पर्वत में बनी झील का मुआयना और आकलन करने के लिए शनिवार तक पहुंचेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सैटेलाइट और एरियल रेकी के जरिये पता चला है कि ऋषिगंगा झील में अतिरिक्त पानी भरा है, लेकिन इसकी मात्रा का पता नहीं चल सका है। चूंकि गुरुवार को भी झील से अतिरिक्त पानी बाहर आया है, ऐसे में ऋषिगंगा झील की वास्तविक स्थिति को जांचने-परखने के लिए एसडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम और एनडीआरएफ की टीम को 14 हजार फीट ऊंचाई वाले इलाके में भेजा गया है। संभवत कल यानी शनिवार तक इस दुर्गम ऊंचाई वाले इलाके में पर्वतारोहण कर टीम पहुंचेगी। टीम के पहुंचने के बाद ही ऋषिगंगा झील की स्थिति का सही अंदाजा लग पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलटा डंपर, चालक घायल
Next: आपसी विवाद में दंपति ने गटका जहर, पत्नी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.