Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिहाई से पहले कैदी निकला कोरोना संक्रमित, जेल में हड़कंप
  • देहरादून

रिहाई से पहले कैदी निकला कोरोना संक्रमित, जेल में हड़कंप

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। यहां एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जेल के बाकी कैदियों और स्टाफ में हडक़ंप की स्थिति है। संक्रमित कैदी को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। गत वर्ष कोरोना की पहली लहर में भी सुद्धोवाला जेल में कई कैदी संक्रमित पाए गए थे। जेल अधीक्षक आरएस कोठारी ने बताया कि एक कैदी को रिहा किया जाना था। हाई कोर्ट का आदेश है कि रिहा करने से पहले कैदी की कोरोना जांच अवश्य कराई जाए। इसी आदेश के अनुपालन में कैदी की जांच कराई गई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। इसके बाद कैदी को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया गया। एहतियात के तौर पर आज पूरे जेल परिसर को सैनिटाइज किया गया। कोरोना के मद्देनजर अन्य कैदियों की भी निगरानी की जा रही है। जिससे किसी भी कैदी में लक्षण नजर आने पर तत्काल उसकी जांच और उपचार की व्यवस्था की जा सके।
कोरोना की दूसरी लहर में जेल के भीतर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आने से अब तक सुद्धोवाला जेल प्रबंधन सुकून में था। मगर, एक कैदी के संक्रमित पाए जाने के बाद जेल प्रबंधन का सुकून भी खत्म हो गया। इसकी वजह यह कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं। इससे संक्रमण के तेजी से प्रसार होने का खतरा है। कोरोना के पहले चरण में यहां कई कैदी कोरोना की चपेट में आए थे। उस दौरान दून अस्पताल में संक्रमित कैदियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि सुरक्षा के लिए दून अस्पताल के बाहर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात करनी पड़ी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएपी खाद पर सब्सिडी वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय: सीएम
Next: विस अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात, दिए संक्रमण रोकने को सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.