Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र बने चुनाव आयुक्त
  • राष्ट्रीय

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र बने चुनाव आयुक्त

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 09 जून (आरएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। इय नियुक्ति के बाद तीन सदस्यीय आयोग के सभी सदस्य अब पूरी ताकत से अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।
पांडे अब चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय पैनल में होंगे , जो पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के 12 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ था।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पैनल में अन्य दो सदस्य हैं।
पांडे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 जून, 2018 को राज्य की नौकरशाही का नेतृत्व करने के लिए चुना था। वह अगस्त 2019 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने आदित्यनाथ के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया और साथ ही राज्य में बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास आयुक्त के रूप में भी काम किया।
15 फरवरी, 1959 को जन्में पांडे कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री, एमबीए की डिग्री और प्राचीन इतिहास में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
अगला लोकसभा चुनाव मार्च 2024 में घोषित किया जा सकता है, जो पांडे की निगरानी में हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जितिन प्रसाद बीजेपी में हुए शामिल
Next: केंद्रीय कर्मियों के लिए पेंशन में देरी की तमाम दिक्कतें खत्म

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.