Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेवानिवृत्त फौजी से 51 हजार रुपये की ठगी
  • देहरादून

सेवानिवृत्त फौजी से 51 हजार रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
default featured image

विकासनगर। थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत बड़ौवाला भाऊवाला निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी से साइबर ठगों ने इंश्योरेंस प्रीमियम के नाम पर 51 हजार रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबोध मेहता पुत्र रामचंद्र मेहता, निवासी बडोवाला भाऊवाला ने सेलाकुई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सेना से सेवानिवृत है। बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में एक इंश्योरेंस कंपनी से बीमा पॉलिसी थी। जिसकी वार्षिक प्रीमियम किस्त एक लाख बीस हजार रुपये थी। पहली प्रीमियम जमा करने के बाद वह अगला प्रीमियम जमा नहीं कर पाया। बताया कि 13 दिसंबर 2021 को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया। जिसमें रजत नाम के व्यक्ति ने अपने आपको इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताया। कहा कि उसकी बीमा पॉलिसी लैप्स हो रही है। जिससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रीमियम की आधी राशि जमा करने के लिए एक एकाउंड नंबर दिया। कहा कि इसके बाद उसकी पॉलिसी सही हो जाएगी। बताया कि आरोपी कथित इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर के दिए गये बैंक एकाउंट में उन्होंने अपने एकाउंट से 14 दिसंबर 2021 को फोन-पे कर 49 हजार पांच सौ रुपये और एक हजार 676 रुपये आरोपी के दिए एकाउंट नंबर पर भेजे। जिसकी रसीद भी उन्हें मिली। जब वह इंश्योरेंस कंपनी में अपने एकाउंट को अपडेट करने पहुंचे तो पता चला कि उसके पास जो रसीद है वह फर्जी है। इंश्योरेंस कंपनी में रजत नाम का भी कोई मैनेजर नहीं है। सेवानिवृत्त सैनिक रामचंद्र मेहता ने बताया कि तब उसे पता चला कि साइबर ठगों ने उससे 51 हजार 176 रुपये की साइबर ठगी की है। रामचंद्र मेहता ने इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसओ सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर साइबर ठग का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने दर्जनों युवाओं के साथ थामा आम आदमी पार्टी का दामन
Next: अनैतिक देह व्यापार में सात लोगों को जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.