Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी
  • देहरादून

रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 02/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सरकार ने रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। शासन के सूत्रों ने बताया कि बैठक में एक ही प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से मानसून सीजन की तैयारियों का प्रजेंटेशन भी रखा गया। कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ने से राज्य के रेशम उत्पादकों को फायदा होगा और उन्हें अच्छी कीमत मिल पाएगी। राज्य में अभी तक ए श्रेणी के रेशम कोकून की कीमत 400 रुपए प्रति किलो थी जिसे बढ़ाकर 440 रुपए कर दिया गया है।
जबकि बी ग्रेड के रेशम कोकून की कीमत अभी तक 370 रुपए थी जिसे बढ़ाकर अब 395 रुपए प्रति किलो किया गया है। सी ग्रेड के रेशम कोकून की कीमत अभी तक 280 रुपए प्रति किलो थी जिसे 10 रुपए बढ़ाकर 290 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है। डी ग्रेड के रेशम कोकून की कीमत 230 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 240 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य में मानसून सीजन में आपदा से निपटने के लिए की गई तैयारियों का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। जिसमें कैबिनेट को आपदा से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारगी चौक के पास सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने पर किया प्रदर्शन
Next: अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर के पद बढ़ेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.