Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर के पद बढ़ेंगे
  • देहरादून

अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर के पद बढ़ेंगे

RNS INDIA NEWS 02/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए सरकार जरूरत के अनुसार अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ बढ़ाएगी। इसके लिए आईपीएचएस मानकों के तहत विशेष परिस्थितियों में छूट दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, राज्य के कई क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और जिला अस्पताल काफी दूर-दूर हैं। ऐसे में कई बार बड़ी आबादी को परेशानी होती है और लगातार नए-नए क्षेत्रों में अस्पताल व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग उठ रही है। लेकिन आईपीएचएस मानकों के तहत स्वास्थ्य इकाइयों का पैमाना तय होने की वजह से नए केंद्र खोलने में दिक्कतें पेश आ रही है। इसे देखते हुए अब सरकार आम लोगों की जरूरतों का देखते हुए आईपीएचएस मानकों के दायरे में रहकर सुविधाओं को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अस्पतालों में जरूरत के अनुसार सभी सुविधाओं के विकास पर फोकस किया जाना है।
सरकार ने राज्य के अस्पतालों की स्थिति में सुधार के लिए गैप एनालिसिस कराया है। उसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं में जो भी कमियां या नई जरूरत है उसके अनुसार सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर है और उसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।  – डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी
Next: जमीन कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, 11 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.