Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रजिस्ट्री करने के दो साल बाद भी बांध प्रभावितों को नहीं मिला भुगतान
  • टिहरी

रजिस्ट्री करने के दो साल बाद भी बांध प्रभावितों को नहीं मिला भुगतान

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। साप्ताहिक जनता दरबार में दूर-दराज क्षेत्र से आए फरियादियों ने डीएम नितिका खंडेलवाल को समस्याएं बताकर शीघ्र समाधान की मांग की। दरबार में अधिकतर जल संस्थान, समाज कल्याण, पुनर्वास, लोनिवि और शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में बागी-खेमड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी ने शिकायत दर्ज कराई कि खेमड़ा-कुंडाली मोटर मार्ग के किमी तीन पर भगवानी देवी के मकान के समीप और एक अन्य जगह पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। जनता दरबार में पहुंचे ऋषिकेश के दिनेश चंद्र (मास्टर जी) ने देवप्रयाग क्षेत्र के भरपूर, मुन्ना खाल, चमराड़ा देवी और गोर्ति कांडा इंटर कॉलेजों में कॉमर्स फैकल्टी खोलने और गोर्ति कांडा में जलापूर्ति कराने की मांग की है। ग्राम भटकंडा लुणेटा के बांध विस्थापितों ने बताया कि वर्ष 2024 में भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी थी, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। नरेंद्रनगर के ग्राम ताछिला की बेमर तोक निवासी रीता देवी ने पेयजल व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है। समाज कल्याण से पेंशन भुगतान कराने, नहर मरम्मत करने, विद्युत पोल हटाने सहित विभिन्न से संबंधित 50 शिकायतें दर्ज कराई गई।
डीएम ने सभी समस्याएं सुनते हुए कुछ का मौके पर निस्तारण किया और अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, सीएमओ डाॅ. श्याम विजय और आईएएस प्रशिक्षु ज्योति आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रिक वाहन से निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण निदेशालय का किया औचक निरीक्षण
Next: टीईटी से छूट समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर शिक्षकों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.