Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की हड़ताल से तहसील में कामकाज प्रभावित
  • हरिद्वार

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की हड़ताल से तहसील में कामकाज प्रभावित

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से तहसील में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। दाखिल-खारिज, खतौनी की नकल लेने आने वाले बैरंग लौटने को मजबूर हुए।
संगठन नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने, रजिस्ट्रार-कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने, रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प न मांगकर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति करनेन, पदों का पुर्नगठन, कोविड के कामों के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने आदि की मांग कर रहा है। 18 अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हुआ और कर्मचरियों ने तीन घंटे कार्य बहिष्कार किया था।

25 अक्तूबर को पूरे दिन का कार्य बहिष्कार कर एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। सोमवार से हड़ताल शुरू हो गई। संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश मारवाहा, जिला मंत्री मधुकर जैन, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार राजस्व परिषद कार्यालय में धरने में शामिल होने देहरादून गए। रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से तहसील में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। खाता खतौनी की नकल निकालने के लिए हर दिन औसतन 250 लोग पहुंचते हैं। हालांकि, त्योहारी सीजन होने के कारण भीड़ कुछ कम थी। लेकिन जो लोग आए उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कई कार्यालयों में दरवाजे बंद रहे। कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी नहीं मिल पाए। लोग कार्यालय से वापस लौटते रहे। इसके साथ ही दाखिल-खारिज, तहसीलदार कार्यालय के भी अन्य काम प्रभावित हुए। संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मांग माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल अगर लंबी खिंचती है तो लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इससे प्रमाण पत्र सहित अन्य काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Next: नंवबर की शुरूआत हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों में आग के साथ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.