Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रीजनल पार्टी ने की शराब तस्कर की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग
  • देहरादून

रीजनल पार्टी ने की शराब तस्कर की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

– पत्रकार पर क्रॉस एफआइआर को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

ऋषिकेश(आरएनएस)।  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल की अगुवाई में सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली में प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ता पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाले शराब तस्कर सुनील गंजे की संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा आरोपी सुनील की गिरफ्तारी तो कर दी गई। साथ ही पत्रकार योगेश डिमरी, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद हटवाल सहित एक अज्ञात के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर योगेश डिमरी सहित पांचों युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। शिव प्रसाद सेमवाल ने आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य से वार्ता करके ऋषिकेश में तैनात आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ का तबादला करने की मांग की। आबकारी आयुक्त ने उन्हें जल्दी ही ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया। सेमवाल ने बताया कि बीते रविवार सुबह जब योगेश डिमरी के साथ मारपीट की घटना घटित हुई उस समय सुरेंद्र नेगी और अरविंद हटवाल वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन फिर भी पुलिस के द्वारा इन लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि हमले के मुख्य आरोपी शराब तस्कर सुनील एक गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसने अवैध शराब का धंधा कर करोड़ों की अवैध कमाई की है। इंदिरा नगर स्थित इसके आवास का नक्शा भी नगर विकास प्राधिकरण से पास भी नहीं है। लिहाजा इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि योगेश डिमरी सहित सभी पांचों युवकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए अन्यथा पुनः आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, मनोरमा चमोली, सुरेंद्र चौहान, शिव सिंह भैराटी, बिशन सिंह कंडारी , राजेंद्र सिंह गुसाई, उपेंद्र सकलानी , बलबीर सिंह नेगी आदि पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला की युवती ने निवेश में झांसे में 24 लाख गंवाए
Next: पाखरो रेंज घोटाले मामले में पूछताछ हेतु ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.