Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रील देखकर चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • देहरादून

रील देखकर चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेल नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर घटना को अंजाम दिया था। साथ ही पुलिस से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को निकाल दिया था और पहचान छिपाने के लिए घटना से पहले और बाद में कही भी हेलमेट को नहीं उतारा था।
गौर हो कि 19 अक्टूबर को सूरज रावत ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता लक्ष्मी रावत नयागांव से प्रेमनगर की ओर जाते समय बाबा फार्म के पास किसी अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर आरोपी ने घटना में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था और घटना से पहले और घटना के बाद रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं उतारा। जिसके कारण आरोपी की पहचान करनी मुश्किल हो गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बल्लूपुर के पास से घटना में शामिल आरोपी 22 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के बल्लूपुर चौक के पास स्थित घर से घटना में छीनी गई चेन बरामद कर ली।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी, ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर रील देखने का आदी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर आरोपी ने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी। जिससे वह अपने ऊपर चढ़े उधार को चुका सके। आरोपी ने पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत दुपट्टा मार्केट के पास एक राह चलती महिला के गले से चेन झपट ली। घटना के दौरान आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को उतार दिया था और आने जाने वाले रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं खोला। जिससे पुलिस उसे आसानी से ना पहचान सके। आरोपी ने घटना में छीनी गई चेन को बेचने का प्रयास किया गया था, लेकिन बिल ना होने के कारण वह उसे बेच नहीं पाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जुटा प्रशासन
Next: अर्धकुंभ तैयारी पर उठे सवाल, निर्माणाधीन घाटों में दरारें और धंसाव से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.