Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेडक्रॉस के सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस के सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 01/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी समिति की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में सचिव डॉ. दीपांकर डेनियल ने सोसाइटी द्वारा जनपद में किये जा रहे सामाजिक कार्याें व प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस द्वारा जनपद के सभी विकास खण्डों में 76 स्वास्थ्य शिविरों में माध्यम से 3500 लोगों का स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा राज्य से प्राप्त सामग्री का वितरण समय-समय पर जरूरतमंदो व आपदा पीड़ित लोगों को वितरित की गयी है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में जूनियर रेडक्रास का गठन किया गया है साथ ही सभी स्कूलों से सदस्यता बनाने हेतु रसीद बुकों का वितरण भी किया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था एक स्वतंत्र संस्था है, इसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेनी चाहिए जिससे लोगों को इस संस्था का लाभ सीधे मिल सके। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि इस सामाजिक कार्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले शिविरों व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सोसाइटी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी आम लोगों को दी जाय जिससे अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़ सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने सोसाइटी की वित्तीय स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अनेक बिन्दुओं पर सभी सदस्यों द्वारा चर्चा की गयी। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। बैठक में सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, सचिव डॉ दीपांकर डेनियल, आशीष वर्मा, सदस्य आनन्द सिंह बगडवाल, मोहन चन्द्र काण्डपाल, शंकर दत्त भट्ट, मनोहर सिंह नेगी, बी.एस. मनकोटी, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड के मामले में युवक पर मुकदमा
Next: युवक की सड़क हादसे में मौत

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.