Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेडक्रॉस दिवस पर ‘मानवता की भावना’ थीम पर गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस दिवस पर ‘मानवता की भावना’ थीम पर गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा नगर निगम सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘मानवता की भावना’ रखी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव विनीत बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा, सीओ जी डी जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पंत समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राघव पंत, पार्षद अमित साह, कर्नल थापा, जीवन सिंह रॉयल, क्रिकेटर एकता बिष्ट, त्रिभुवन गिरी महाराज, रीता दुर्गापाल, गोकुल मेहता, नेहा आगरी आदि को सम्मानित किया गया। सभी ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जी.सी. दुर्गापाल ने संस्था के इतिहास और समाज में इसके व्यापक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सिर्फ आपदा राहत तक सीमित नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्याओं में भी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। सीओ जी डी जोशी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत जादूगर प्रकाश चंद्र शर्मा द्वारा की गई, जिन्होंने अपने जादू के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। समापन पर चेयरमैन आशीष वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और युवाओं से रेडक्रॉस के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने महापौर से सोसाइटी के लिए भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निवेदन भी किया। कार्यक्रम में मनोज सनवाल, हरेंद्र बिष्ट, मनोज भंडारी मंटू, दीप जोशी, वसुधा पंत, गिरीश मल्होत्रा, त्रिलोचन जोशी, यूथ सोसाइटी उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, किशन गुरुरानी, लता पाण्डेय, बीएस मनकोटी आदि गणमान्य नागरिक एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कबाड़ से भरे कैंटर से 8.53 लाख का गांजा बरामद, 02 गिरफ्तार
Next: पाक की टेंशन बढ़ी, आपरेशन सिंदूर अभी जारी है

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.