Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कबाड़ से भरे कैंटर से 8.53 लाख का गांजा बरामद, 02 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

कबाड़ से भरे कैंटर से 8.53 लाख का गांजा बरामद, 02 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कबाड़ से भरे कैंटर से करीब 8.5 लाख रुपये कीमत का 34.145 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी थाना प्रभारियों, एएनटीएफ और एसओजी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बुधवार को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखरकोट के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कबाड़ से लदे कैंटर संख्या यूके19 सीए 8282 की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाए जा रहे तीन बोरों में कुल 34.145 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों रामनगर निवासी शमशेर अली उर्फ छम्मा (उम्र 44 वर्ष) और मुरादाबाद निवासी मोहम्मद यामीन (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह गांजा अल्मोड़ा के तनसाली सैंण क्षेत्र से खरीदा था और रामनगर ले जाकर एक अन्य व्यक्ति को सौंपने वाले थे, जिससे उन्हें पैसे मिलने थे जिन्हें वे आपस में बांटते। पुलिस अब गांजा खरीदने और आगे बेचने वालों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनका वाहन भी सीज कर दिया गया है। बरामद गांजे की कीमत 8.53 लाख रुपये बताई जा रही है। इस सफलता पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। सल्ट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सरोज कम्बोज, अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार और हेमंत मनराल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूपाकोट के ग्रामीणों ने नौले के सुधारीकरण और पानी की निकासी की मांग को दिया धरना
Next: रेडक्रॉस दिवस पर ‘मानवता की भावना’ थीम पर गोष्ठी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.