Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय तलवारबाजी में एसबीपीएस ने जीता एक गोल्ड, दो ब्रांज मेडल
  • देहरादून

राष्ट्रीय तलवारबाजी में एसबीपीएस ने जीता एक गोल्ड, दो ब्रांज मेडल

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ओडिशा के कटक में हाल में आयोजित नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में एसबीपीएस ने एक गोल्ड और दो ब्रांज मेडल हासिल किये हैं। इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रकाम्या कोठारी ने अंडर-12 सुब्रे में गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि आयुष्मान भट्ट ने सुब्रे के बालक वर्ग में कांस्य पदक तो गणेश टाकुली ने एप्पी इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। कटक में 14 जून से शुरू हुई पहली मास्टर्स नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 18 जून तक चलेगी। अकादमी की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने खुशी जतायी है। उन्होंने तीनों पदक विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि एसबीपीएस छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों की इस जीत से उनका ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा और अकादमी में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी। गौरतलब है कि एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी के कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यान घपले में कांग्रेस के निशाने पर आए मंत्री, देहरादून में प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
Next: एनसीईआरटी ने 12वीं की किताब से हटाया बाबरी मस्जिद का नाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.