Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय पदक विजेताओं को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा
  • देहरादून

राष्ट्रीय पदक विजेताओं को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा

RNS INDIA NEWS 08/07/2023
rns featured image new

देहरादून। ग्राफिक एरा में अब राष्ट्रीय विजेताओं और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने शनिवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों के हर कोर्स में इनके लिए एक-एक सीट रखी गई है।
उन्होंने ग्राफिक एरा में बीए (आनर्स) मनोविज्ञान के छात्र जय सिंह को तीन लाख रूपये प्रति वर्ष देने की भी घोषणा की। जय सिंह पिछले साल ही इण्डोर तीरंदाजी विश्व कप में ब्रोंज मेडल जीता था। जय सिंह अब एशियन गेम्स की तैयारीयां कर रहे हैं। जय सिंह का सपना है कि वह एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करे। इसके पहले लक्ष्य सेन को एशियन जूनियर बैडमिण्टन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जितने पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रूपये पुरूस्कार स्वारूप दिए और प्रत्येक वर्ष तैयारी के लिए 10 लाख रूपये देने की व्यवस्था की है। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला हाकी टीम को बुलन्दियों पर ले जाने वाली खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रूपये नकद पुरूस्कार दिया। हाल ही में ग्राफिक एरा ने जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। यूनिवर्सिटी में आपदा पीड़ित 100 परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेण्ट और दूसरे प्रोफेशनल कोर्सों में निशुल्क शिक्षा देने की प्रक्रिया चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज ने चलाई परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें
Next: राशिफल 09 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.