Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • “राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
  • देहरादून

“राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

RNS INDIA NEWS 16/11/2022
rns featured image new

देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी ने गोष्ठी का शुभांरम करते हुए पत्रकारगणों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय निर्माण में प्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज को सही दिशा दिखाने के कार्यों में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। प्रेस के माध्यम से ही देश-विदेश/समाज में जो घठित हो रहा है उसकी जानकारी जनमानस तक पहुंचती है जिसका असर हमारे समाज को एक नई दिशा मिलती है ऐसे में राष्ट्र निर्माण में प्रेस की भूमिका एवं दायित्व महत्वपूर्ण रहता है। साथ ही सरकार की कल्याणकारी विकासपरक योजनाओं एवं हो रहे नवाचारों को सभी वर्गों तक सरल एवं तर्कसंगत रूप से पंहुचाते हुए समाज को जागरूक करने में योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार वी.डी. शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया में बहुत परिवर्तन हुए है आजादी से लेकर अब तक मीडिया की भूमिका एवं स्वरूप बदल गया है उन्होने कहा कि वर्तमान माहौल में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है इसका राजनीतिकरण न हो इसका दायित्व भी हम मीडिया प्रतिनिधियों का ही है। उन्होंने आजादी से लेकर वर्तमान तक राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।  वरिष्ठ पत्रकार भुवन उपाध्याय ने सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए तटस्थ पत्रकारिता करने वालों का साथ देने की अपेक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में पत्रकारों एवं पत्रकारिता की भूमिका तभी चरितार्थ होगी जब पत्रकार स्वंय सशक्त होगे।
गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी ने कहा कि प्रेस का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है, प्रेस के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की जानकारी जनमानस तक पहुंचती है वह इसका संज्ञान लेते हुए कार्य करते हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी ने  प्रेस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज को नई दिशा दिखाने में प्रेस के अहम भूमिका बताया साथ ही कहा कि प्रेस का  लोकतंत्र में महत्वपूर्ण स्थान है, पत्रकारों को भी सशक्त बनाना आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार सोमपाल सिंह एवं चेतन खड़का ने पत्रकारों को आपसी संवाद को सक्रिय रखने की बात कही ताकि देश एवं वैश्विक स्तर पर हो रही घटनाओं को तर्कसंगत रूप से समाज के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र सशसक्त बनाने में योगदान देने पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार संदीप शर्मा, जेएस नेगी, नुसरत निसात खान ने गोष्ठी में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पर वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा, हरीश जोशी, विकास गर्ग, सोमपाल सिंह, घनश्याम जोशी, चेतन खड़का, जे.एस नेगी, संदीप शर्मा, नुसरत निसात खान, सर्वेश्वर लखेड़ा सहित कार्यालय कार्मिकों में कनिष्ट सहायक इन्द्रेश चन्द्र, प्रियंका, अंकिता पंकज आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना शुरू
Next: बुलोरो जीप अनियन्त्रित होकर सौ मीटर खाई में गिरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.