Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बनी जानकी जानोटी
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बनी जानकी जानोटी

RNS INDIA NEWS 05/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग की ग्राम पंचायत खत्याड़ी निवासी जानकी जानोटी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। घरेलू दायरे तक सीमित जीवन से निकलकर उन्होंने आजीविका संवर्धन के जरिए न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरक उदाहरण भी कायम किया है। जानकी जानोटी वर्ष 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित जिज्ञासा स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह गठन से पहले आय के सीमित साधनों के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव ने उनके लिए नए अवसर खोले। इसके बाद उनके समूह का रिद्धीका ग्राम संगठन तथा विकास स्वायत सहकारिता खत्याड़ी (क्लस्टर) के रूप में विस्तार हुआ। सक्रिय सहभागिता और नेतृत्व क्षमता के चलते जानकी जानोटी को प्रमुख महिला के रूप में चुना गया। मिशन के तहत समूह को रिवॉल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश कोष से कुल 65 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही सामुदायिक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये की ऋण सीमा भी स्वीकृत की गई। आजीविका कौशल को मजबूत करने के लिए आरसेटी हवालबाग के माध्यम से टेडी बियर निर्माण तथा एनआरएलएम के तहत जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2023 में सामुदायिक निवेश कोष और क्रेडिट लिंकेज की सहायता से विकास स्वायत सहकारिता खत्याड़ी के अंतर्गत जूट उत्पाद निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इसी क्रम में ‘हिमान्या आउटलेट’ की स्थापना की गई, जहां वर्तमान में जानकी जानोटी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जूट उत्पादों के निर्माण और बिक्री से उन्हें प्रतिवर्ष न्यूनतम एक लाख 14 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। उनके कार्य और योगदान को देखते हुए 5 जून 2025 को विकास स्वायत सहकारिता खत्याड़ी में उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। आज जानकी जानोटी एक आत्मनिर्भर महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी सफलता की कहानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रभावशीलता को रेखांकित करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की संभावनाओं को भी उजागर करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच वर्षों से अधूरा है धनोल्टी में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कार्य
Next: क्रूज में नौकरी का झांसा दे युवक से सवा तीन लाख की ठगी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.