Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पांच वर्षों से अधूरा है धनोल्टी में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कार्य
  • टिहरी

पांच वर्षों से अधूरा है धनोल्टी में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कार्य

RNS INDIA NEWS 05/02/2026
rns featured image new

डीएम ने शीघ्र पार्किंग का कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

नई टिहरी(आरएनएस)। पर्यटन नगरी धनोल्टी में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कार्य पांच वर्षों से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि थत्यूड़ के अधिकारियों को शीघ्र पार्किंग का कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। टिहरी जिले की धनोल्टी पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। धनोल्टी में वाहन पार्किंग की सुविधा न होने के कारण पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को वाहनों को पार्क करने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वर्ष 2018 में धनोल्टी में डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूलर अर्बन कलस्टर योजना के तहत करीब 4: 50 करोड़ से बनने वाली ़दो मंजिला कार पार्किंग की स्वीकृति मिली थी। लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ ने कार पार्किंग के टेंडर जारी कर ठेकेदार पार्किंग तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी । पांच वर्ष बीत जाने के बाद कार पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। निर्माण कार्य लगा ने ठेकेदार पार्किंग का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया, जिससे पार्किंग का कार्य अधर में लटक गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तपेंद्र बेलवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनोल्टी रघुवीर चंद रमोला, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष यशपाल बेलवाल आदि ने बताया कि पर्यटन नगरी धनोल्टी में पूरे वर्ष भर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। यात्रा और गर्मियों के सीजन, बर्फबारी में भारी संख्या में पर्यटक धनोल्टी घूमने के लिए आते हैं, लेकिन पार्किंग की सुविधा के अभाव में वह अपने वाहनों को जहां जगह मिलती है, वहीं पर खड़ा कर देते हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति भी बन जाती है। बताया व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के संघर्ष के बाद धनोल्टी में 60 छोटे वाहनों की दो मंजिला पार्किंग की स्वीकृत हुई थी।उम्मीद थी, कि जल्द पार्किंग का निर्माण पूरा हो जाएगा। और धनोल्टी आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन पार्किंग का अधूरा लटका पड़ा है। गत मंगलवार को धनोल्टी तहसील दिवस में स्थानीय लोगों ने डीएम से आधा-अधूरी पार्किंग की शिकायत दर्ज करते हुए पार्किंग के कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई।

ठेकेदार को पार्किंग कार्य पूरा करने के संबंध विभाग की ओर से पूर्व में नोटिस भेजे गए थे। जिलाधिकारी ने 28 फरवरी तक पार्किंग कार्य दोबारा शुरू न करने पर ठेकेदार का बॉड निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को इस संबंध में सूचना की गई है। ठेकेदार तय समय पर कार्य शुरू नहीं करता है, तो डीएम के निर्देशों का पालन कर दिया जाएगा। -राजेंद्र टम्टा, अधिशासी अभियंता लोनिवि थत्यूड़।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो अल्मोड़ा नगर मंडल की कमान नीरज सांगा को
Next: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बनी जानकी जानोटी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.