Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ में शामिल हुए सीएम धामी
  • चम्पावत

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ में शामिल हुए सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
35 (4)

चंपावत। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा तक आयोजित रैली में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। एकता दौड़ में शामिल होकर एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। इसलिए उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई । उन्होंने कहा कि हमारे देश के अंदर सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे जांबाज लौह पुरुष पैदा हुए, वहीं देश के अंदर शंकराचार्य जी ने पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हमारे देश के अंदर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ रहा है। आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। जिस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस समय मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में वैश्विक महामारी कोरोना लड़ने के लिए दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई। देश में गरीबों के घर का चूल्हा जलते रहे, कोई भी भूखा न रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई और जिससे हर किसी को इस योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 साल बाद जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा। ये 25 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इन 25 सालों में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ने वाला है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। उन्होंने कहा आने वाले 25 साल अमृतकाल के रूप में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं हमने उत्तराखण्ड के लिए संकल्प लिया है कि आने वाले दो सालों में हम प्रदेश को टीबी मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन, एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होगा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। हमारी युवा पीढ़ी जो आने वाले समय में देश के कर्णधार होंगे, उन्हें सही दिशा मिलनी जरूरी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम आशीष चौहान ने संभाला पौड़ी में कार्यभार
Next: समकोट में बीएसएनएल की बदहाल सेवा से आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.