Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के समुदाय चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का आयोजन शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पातालदेवी और ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग द्वारा किया गया। यूएचटीसी पातालदेवी की टीम ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, धार की तूनी में छात्राओं के साथ एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में डेंगू के कारण, प्रकार, लक्षण, रोकथाम और उपचार की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वेक्टर जनित रोगों के प्रति सजग कर अपने समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित करना था। इसी क्रम में आरएचटीसी हवालबाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डेंगू के संक्रमण के कारण, लक्षण, उपचार और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को स्वच्छता और डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. वन्या सिंह, एमएसडब्ल्यू मोहम्मद इकबाल और इंटर्न टीम की सक्रिय भागीदारी रही। समन्वय आरएचटीसी प्रभारी डॉ. प्रीति द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम ढौरा को ‘मशरूम ग्राम’ बनाने की पहल
Next: युवक से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.