Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम ढौरा को ‘मशरूम ग्राम’ बनाने की पहल
  • अल्मोड़ा

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम ढौरा को ‘मशरूम ग्राम’ बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानसखंड साइंस सेंटर, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन शुक्रवार देर शाम पारंपरिक झोड़ा नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। समापन समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. सी. एस. नेगी और एस. एस. सामंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागी महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक, आर्थिक और पोषण संबंधी पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. नेगी ने इसे कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय बताया, जो खासकर पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन सकता है। वहीं, डॉ. सामंत ने मशरूम की पौष्टिकता और स्वास्थ्यवर्धक गुणों की जानकारी देते हुए महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम ढौरा के ग्राम विकास अधिकारी मनीष रावत ने प्रतिभागियों को भविष्य में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक झोड़ा नृत्य ने स्थानीय लोकसंस्कृति और कृषि विज्ञान के सुंदर समन्वय को दर्शाया। मशरूम प्रशिक्षिका नमिता टम्टा ने ग्राम ढौरा को ‘मशरूम ग्राम’ घोषित करने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह मिल सकती है। कार्यक्रम में पंकज कुमार, कविता ढैला, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र अधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार पुलिस ने किया अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.