Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण किया
  • देहरादून

राष्ट्रपति मुर्मु ने राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण किया

RNS INDIA NEWS 09/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को राजभवन में नवनिर्मित राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर परिसर में रॉक गार्डन तैयार किया गया है। इसमें पिथौरागढ़ स्थित ऊँ पर्वत की प्रतिकृति बनाई गई है। मंदिर परिसर के चारों ओर परिक्रमा पथ के रूप में एक्यूप्रेशर ट्रैक का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्रपति ने नवनिर्मित परिसर में भ्रमण किया और सौंदर्यीकरण के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिवाकर धस्माना, अपर सहायक अभियंता अमित सेमवाल आदि उपस्थित थे।

नर्मदा नदी से प्राप्त शिवलिंग स्थापित है मंदिर में
देहरादून।राजप्रज्ञेश्वर मंदिर मे स्थापित शिवलिंग नर्मदा नदी में प्राप्त हुआ है। यह पवित्र शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले नौ शिवलिंग में से एक है। नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ नौ अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे। इन्हे पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। इनमें एक शिवलिंग अमेरिका के क़ैलीफ़ॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है। तीसरे शिवलिंग की स्थापना राजभवन में की गई है। मंदिर में भगवान शिव-पार्वती, श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी जी की प्रतिमाएं विराजमान हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं के समग्र विकास हेतु उत्तराखंड में जल्द लागू होगी महिला नीति: धामी
Next: राशिफल 10 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.