Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रपति मुर्मू के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम ने की व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के संग बैठक
  • देहरादून

राष्ट्रपति मुर्मू के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम ने की व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के संग बैठक

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
default featured image

देहरादून। देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं में नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट, नोडल, लाईजनिंग आफिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके दायित्वों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया। उन्होनें अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए उनका निर्वहन करेंगे। कहा कि अधिकारियों की जिन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है वह अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें तथा आपसी समन्वय करते विभिन्न व्यवस्थाएं संपादित कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के संबंध में विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग करते हुए दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि महामहिम राष्ट्रपति के साथ आए अधिकारियों के साथ नियुक्त लाईजन अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये। उन्होंने सफाई, सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सौन्दर्यीकरण, कनैक्टिविटी दूरसंचार आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को सफलतापूर्वक समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के बरनवाल,  सहित ड्यूटी में तैनात समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश-चौधरी कुलदीप वालिया
Next: फर्जी जमानती प्रस्तुत करने के दोषी की सजा बरकरार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.