Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे शिमला, रेड कार्पेट बिछा कर किया स्‍वागत
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे शिमला, रेड कार्पेट बिछा कर किया स्‍वागत

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
HP 02

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ वीरवार को शिमला पहुंचे। चार दिवसीय दौरे पर शिमला आए कोविंद शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरा होने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर होगा।

राष्ट्रपति वीरवार 12 बजे के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर उतरे। यहां रेड कारपेट बिछाकर उनका सरकार ने गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ  ऑनर दिया गया। वह चौड़ा मैदान स्थित होटल सेसिल के लिए सड़क मार्ग से आए। यहां राष्ट्रपति कोविंद पत्नी और बेटी के साथ ठहरेंगे।

अनाडेल मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद उनका स्वागत करने पहुंचे। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू आदि ने उनका अनाडेल हेलीपैड पर स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब से आईं जैमर गाड़ियां
राष्ट्रपति के आगमन पर शिमला में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। शहर की पूरी तरह किलेबंदी की गई है। परवाणू से शिमला तक वैकल्पिक सड़क मार्ग में भी सुरक्षा के कड़े़ प्रबंध हैं। शिमला में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब आदि से जैमर गाड़ियां मंगवाई गई हैं।

सदन में एक घंटा संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 10:45 बजे विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे के बीच वह एक घंटे तक मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों आदि की उपस्थिति में सदन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का 16 से 18 सितंबर तक सेसिल होटल में ठहरेंगे। 19 सितंबर को वह नई दिल्ली लौटेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2003 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और वर्ष 2014 में प्रणब मुखर्जी बतौर राष्ट्रपति विधानसभा के सत्र को संबोधित कर चुके हैं।

(टीना ठाकुर)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता का बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश
Next: पर्यटन मंत्री ने न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.