Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा हुआ 3 साल का कार्यकाल
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा हुआ 3 साल का कार्यकाल

RNS INDIA NEWS 25/07/2020
Ramnath kovind

कोरोना के खिलाफ जंग में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद ने शनिवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से इस अवसर पर कहा गया कि उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश का मार्गदर्शन किया और इस वर्ष सैनिकों, वैज्ञानिकों सहित करीब 7000 लोगों से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने शनिवार को कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अपने कार्यालय में तीन वर्ष पूरे कर लिये। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद, प्रथम महिला और उनके परिवार के सदस्यों ने सभी नागरिकों के साथ उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जो अपने और परिवार पर गंभीर खतरे की परवाह नहीं करते हुए देश के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में लगे हुए हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ‘पीएम केयर्स’ कोष में एक महीने का वेतन दिया और और एक वर्ष के लिये अपना 30 प्रतिशत वेतन छोडऩे का निर्णय किया। राष्ट्रपति भवन ने उनके राष्ट्रपति रहने के तीसरे वर्ष में हुए विभिन्न कार्यों एवं पहल का उल्लेख भी किया।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए प्रयास
कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने खर्च को व्यवहारिक बनाया ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति कोविंद ने उपराष्ट्रपति के साथ कोविड-19 के प्रबंधन और उसे रोकने के लिये केंद्र और राज्य स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को गति देने के लिये सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के साथ दो बार वीडियो कांफ्रेंस पर चर्चा की। राष्ट्रपति भवन में और विभिन्न राज्यों की यात्रा के दौरान 6991 लोगों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसमें कहा गया है कि औसतन प्रतिदिन राष्ट्रपति से 20 लोगों ने मुलाकात की जिसमें सैनिकों से लेकर वैज्ञानिक और किसानों से लेकर अग्निशमन कर्मी शामिल है।
राष्ट्रपति ने अब तक इतने काम किए
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार के 48 विधेयकों और राज्य सरकार के 22 विधेयकों को अपनी मंजूरी दी, साथ ही 13 अध्यादेश जारी किये एवं 11 राज्यपालों, भारत के प्रधान न्यायाधीश, मुख्य सूचना अधिकारी तथा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति की। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में 19 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया । इसमें राष्ट्रपति भवन में पहुंच और सुलभ बनाने को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि 25 जुलाई 2019 के बाद से 1,22,292 लोगों ने यहां की यात्रा की। कोविंद ने चिनार कोर के शहीदों को श्रीनगर के युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और थल सेना, नौसेना और वायु सेना दिवस में हिस्सा लिया । राष्ट्रपति ने ओडिशा के गोपालपुर में कोर ऑफ आर्मी एयर डिफेंस, महाराष्ट्र के नाशिक में आर्मी एविएशन कोर तथा केरल के इझिमला में भारतीय नौसैनिक अकादमी को ध्वज प्रदान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलेजों में दाखिले के लिए मुफ्त ऑनलाइन सलाह लें: निशंक
Next: अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.