Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 26 फरवरी
  • संस्कृति

राशिफल 26 फरवरी

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

मेष: आज आपकी मन: स्थिति बारंबार बदलती हुई महसूस होगी। मन:स्थिति में स्थिरता न रहने से अस्वस्थता का अनुभव होगा। इसके कारण आपकी पूर्णता को प्राप्त हुए कार्य के बिगडऩे की भी संभावना है। खराब मन: स्थिति आपके जीवन को प्रभावित न करे, जबकि दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ अच्छे परिवर्तन होते हुए दिखाई देंगे।

वृषभ: ग्रहों की प्रतिकूल परिस्थिति आज आपको किसी के साथ झगडऩे के लिए प्रेरित करेगी । इस कारण से लोगों के मन में आपके बारे में कटुता पैदा होगी। इन सभी से तंग आकर दोपहर बाद आप अपने नौकरी, व्यवसाय को भूलकर पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ खूब आनंद में समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन: आप भावनाओं को किनारे रखकर कार्य पर अधिक ध्यान देंगे । अपने आसपास के लोगों की मांगे पूरी करने में आपका समय व्यतीत होगा, परंतु आप जितनी अधिक मांगे पूरी करने का प्रयास करेंगे उतनी अधिक इच्छाए और मांगें बढऩे की संभावना हैं।

कर्क: आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल है। आपके पास की कीमती वस्तुओं से आप आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे। ऐसी संभावना है कि आप किसी के साथ प्रणय में बंध जाएंगे। प्रेमीजनों के लिए भी यह एक श्रेष्ठ समय है। नए संबंध स्थापित किए जाने की भी संभावना बन रही है।

सिंह: आपके बेफिक्र स्वभाव के कारण आज खर्च में वृद्धि होगी। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाने की सलाह है। दोपहर बाद नौकरी व्यवसाय में छोटे-छोटे प्रश्नों में आप उलझे रहेंगे। यदि इन प्रश्नों की तरफ आप आंखमिचौनी खेलेंगे तो वे आगे चलकर बढ़ सकते हैं । इसलिए उनका आज ही क्यों न हल लाएं?

कन्या: आज का दिन मिश्र भावनाओं का अनुभव कराने वाला होने की संभावना है। दोपहर बाद आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ठोस निजी संबंधों के बारे में आपकी स्वामित्वभावना आज प्रकट होगी, और आप अपने प्रियपात्र को जनसमूह से दूर रखने की कोशिश करेंगे।

तुला: आज का दिन आपके लिए निर्णायक और आश्चर्यजनक बना रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों का खूब अच्छा सहयोग मिलेगा। कानूनी लड़ाई में जीतने की संभावना कम है तो अदालती कार्यवाही या दलीलबाजी में न पडऩे की सलाह है।

वृश्चिक: धंधे में भागीदारी से लाभ होगा परिवारजनों या मित्रों के साथ बाहर सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। नई जगह और नए माहौल में आप अकेलापन महसूस करेंगे, परंतु थोड़े ही समय में आप उसमें अनुकूलता अनुभव करेंगे।

धनु: आज किसी भी विशेष घटना के बिना समान्य दिन होगा, जिसमें आप दैनिक प्रवृत्तियों में अपना समय व्यतीत करेंगे। आप अपने उत्तरदायित्व को अच्छी तरह निभा सकेंगे और समय से पूरा कर सकेंगे।

मकर: आप रोमंटिक मिजाज में होंगे, इसलिए अपने प्रिय व्यक्ति की तरफ आपका दिल ढलेगा और यदि परिणित होंगे, तो जीवनसाथी के साथ आनंदभरा सानिध्य प्राप्त करेंग। दोपहर बाद किसी प्रसंग में अपने अक्कड़ स्वभाव के कारण निकटस्थ स्वजनों के साथ संबंध बिगडऩे की संभावना है।

कुंभ: आज आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों की चर्चा करेंगे। परिवार के सदस्य आपका दृष्टिबिंदु समझने का प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ आप भी उनके प्रस्तुत किए निश्चित मुद्दों के साथ सहमत होंगे।

मीन: आज अपने विरोधियों को आपके समक्ष टिकना भारी पड़ेगा। विजय आपकी ही होगी। अत: चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। आपका स्वभाव दुश्मनी करने का नहीं है, परंतु आज कुछ परिस्थिति ही ऐसी बनेगी कि आपको विरोधियों का सामना करना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Next: रूस को विमान पुर्जे निर्यात नहीं करेगा ईयू

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 05 जून

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 03 जून

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.