Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 21 मार्च
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 21 मार्च

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने बढिय़ा कार्यों के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी कार्यों से लाभ होगा। आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

कन्या राशि: आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट्स आज साथ में घूमने जाएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। आप अपने काम को पूरी रुचि लेकर करेंगे, जिससे आपको उस काम में अनुमान से अधिक लाभ मिलेगा।

तुला राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगाएंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जाएगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया की मदद से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत कराने का मन बनाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि: आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोक्स बनाएं रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभाएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को बढिय़ा नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है।

मीन राशि: आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमला कर घायल करने और धमकाने के तीन आरोपी दोषमुक्त
Next: निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही पर आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज़

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 06 जून

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 05 जून

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.