Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हमला कर घायल करने और धमकाने के तीन आरोपी दोषमुक्त
  • ऊधम सिंह नगर

हमला कर घायल करने और धमकाने के तीन आरोपी दोषमुक्त

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। जसपुर के गांव भोगपुर निवासी रणजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 नवंबर 2014 की शाम वह और उसका पुत्र अपने साथी कुलवंत सिंह और सेवक सिंह के साथ भोगपुर फार्म से आ रहे थे। इसी बीच ज्ञानी अजीत सिंह के घर के सामने गोल्डी पुत्र गुरदीप सिंह, सूबा सिंह पुत्र प्यारा सिंह और गुरदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने उसे रोक लिया। यह लोग ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। हमलावारों ने उसके पुत्र सेवक सिंह से मारपीट और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और उसकी बोलेरो को तोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने सुंदर सिंह उर्फ गोल्डी, सूबा सिंह और गुरदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता आनंद स्वरूप रस्तौगी ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव ने तीनों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्टो कार खाई में गिरी, तीन घायल
Next: राशिफल 21 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.