Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 18 जुलाई
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 18 जुलाई

RNS INDIA NEWS 18/07/2024
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। गायन के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी पार्क में घूमने का अवसर पाएंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है, आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, किसी नयी कार्य योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपका दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। विद्यार्थियों को आज पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज दूर होगी, आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से बचना चाहिए। आज परिवार में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत है।

कर्क राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिससे अपनी कुछ सेविंग्स करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस के काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आज अपने ईगो को छोडक़र अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुने, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। फैशन डिजाइनर का कारोबार अच्छा चलेगा, आज आपको किसी डील से काफी अच्छा लाभ होगा। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।

कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बड़े की सलाह से आज व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी जरूरी काम के कारण लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

तुला राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बनाएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियों को बेहतर समझेंगे। आज ऑफिस में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आपके दोस्त अपने किसी कार्य को पूरा करने में आपकी मदद लेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर पाएंगे। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आज अधिक रुपए खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। आज घर की बड़ी बेटी को सफलता हासिल होगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज स्टूडेंट्स किसी महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे। आप नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज पारिवारिक रिश्तों में सुख शांति बढ़ेगी। आज आप ऑफिस के कार्यो को करने में व्यस्त रहेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको धैर्य व निष्ठा के साथ अपना काम करना है। इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया में रूचि लेने वाले लोग आज किसी पोस्ट पर ज्यादा लाइक व कमेन्ट पाएंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखने की जरूरत है। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे।

कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज छात्रों को किसी नए प्रैक्टिकल को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत बनेगी। आज कारोबार में तजुर्बेदार लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप शांत माहौल पसंद करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद से आपको जॉब मिलेगी, आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज आपको किसी खास रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़ों की बातों पर अमल करें, आगे आपके लिए कारगर साबित होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आज वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की पहचान है हरेला: त्रिवेंद्र रावत
Next: झबरेड़ा में दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जून

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 07 जून

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.