Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 15 जनवरी
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 15 जनवरी

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rashifal horoscope

आज का राशिफल

 

मेष: आज का दिन आपके लिए आनंद और उत्साह लेकर आया है। सुबह से ही आप एक्टिव मोड में नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और लगनशीलता से प्रगति होगी। चटपटा खाने-पीने का मन करेगा। शेयर या अन्य माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। शाम के समय दोस्तों और संबंधियों के साथ खुशी के पल गुजारेंगे। सगे-संबंधियों पर आज धन भी खर्च हो सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


वृषभ: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खान-पान के मामले में आपको अधिक सजग रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वृष राशि के लोग आज कुछ सुस्ती और आलस भी महसूस करेंगे। धनु राशि का कोई व्यक्ति आपको बहका सकता है यह प्रलोभन दे सकता है, विवेक से काम लेना होगा। शाम का समय मनोविनोद और आनंद में बीतेगा। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी कुल मिलाकर अनुकूल दिख रहा है। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


मिथुन: मिथुन राशि वालों के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। इन्हें सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। वैसे आज आप किसी योजना का आरंभ भी कर सकते हैं जो भविष्य में सफल होकर लाभ दिलाएगा। जो लोग घर और जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


कर्क: आज आपके सितारे अनुकूल चल रहे हैं। आपकी तरक्की और लाभ में भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और सही वक्त पर सही व्यक्ति की मदद मिलने से काम आसानी से बनेगा। छात्रों के लिए दिन प्रगति प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़़े लोग कोई अच्छी डील कर सकते हैं। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


सिंह: आपके जीवन में आज प्यार अंगराई ले रहा है। जीवनसाथी और प्रेमी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान रहेगा। सेहत के मामले में आज सिंह राशि के लोग भाग्यशाली रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा, कार्य में प्रगति होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


कन्या: नौकरी व्यवसाय के मामले में आज आपका दिन शानदार रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग पाएंगे, योजनाएं सफल होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी, कला जगत से संबंधित लोग कुछ नया कर पाएंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


तुला: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में कई क्षेत्र से आप लाभ पाएंगे। साझेदारी में आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जो काम करें उस पर फोकस रखें कई कार्यों में हाथ डालने से का खराब होगा। दिया गया उधार और कर्ज वापस मिल सकता है। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


वृश्चिक: आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आप जो भी काम साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उलझन के बाद सफलता पाएंगे। परिवार में जीवनसाथी और बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।


धनु: आज के दिन धनु राशि वालों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों में उलझने से आपका समय और धन दोनों खराब होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे। जीवनसाथी और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


मकर: आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। मन कुछ आज बेचैन रह सकता है। आर्थिक मामलों में फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा। शेयर में निवेश संभलकर कर करें। जोखिम वाले काम से आज बचकर रहें। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


कुंभ: आज निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। किसी निकट संबंधी के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


मीन: आज चंद्रमा भाग्य का लाभ दिलाएगा। कोई बनता हुआ काम आज अटक भी सकता है। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इनसे बचने के लिए वाणी संयमित रखें। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा लेकिन कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कालेज की चयनित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप
Next: मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 दिसंबर

RNS INDIA NEWS 09/12/2025 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 08 दिसंबर

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 07 दिसंबर

RNS INDIA NEWS 07/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.