Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 09 नवंबर
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 नवंबर

RNS INDIA NEWS 09/11/2024
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दिन भर आपकी भरपूर एनर्जी बनी रहेगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 6

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर आपका पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कामयाबी मिलनी तय है। कहीं ऐसा उधार दिया हुआ है या अटका हुआ है तो वापस मिलने के योग बन रहे है।आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित भी हो सकती है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9

कर्क राशि: आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। जिसमे आप कामयाब भी होंगे। आज कारोबार में इस समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आज ऑफिस में कोई बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभानें में सफल होंगे।आज बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। इंजॉय करने के लिए परिवार के साथ कोई घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 5

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो उसका समाधान निकालने के लिए आज अच्छा समय है। कुछ खास लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोडक़र नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिलेगा। सतर्कता रखें और स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 8

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन घर किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम मनोनुकूल मिलने से राहत होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से खुशी भी मिलेगी। रिश्तों को सहेज कर रखेंगे। इस समय नजदीकी संबंधियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना और आपसी विचार विमर्श करना उचित रहेगा। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत
अनुसार काम सुचारू रूप से हो जाएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा
बढ़ेगा। और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी।व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी और आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी कोई भी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा।आपका अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। आज लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रहे खर्चों को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति में ठहराव आएगा। आज कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आस-पास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही चिंता भी दूर होगी। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को और अधिक प्रबल कर रही है। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी कोई निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। भविष्य की चिंता न करते हुए व्यक्तिगत जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनस्यूं में 992 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 27 जून

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 26 जून

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 25 जून

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.