Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 08 फरवरी
  • संस्कृति

राशिफल 08 फरवरी

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपके सकारात्मक व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे। साथ ही लोगों के नजरों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास दोस्त की मदद से कोई घरेलू कार्य पूरा कर लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा देने के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे।

वृष राशि: आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। बच्चें कहीं घूमने की जिद करेंगे।  अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।  साथ ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि: आज आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आज शाम को घर पर ही स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। बच्चें आज आपका होम वर्क समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज आपको कार्यों में परिवारवालों का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क राशि: आज बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आज आपके सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि: आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहना चाहिए। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते और बेहतर बनेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी,जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। आज लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे।

तुला राशि: आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आप उलझन में पड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। कार्यों को पूरा करने में जूनियर की मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आपको कुछ जरूरत की चीज उपहार स्वरूप देंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त से फोन पर बात होगी।  बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट होने की सम्भावना है 7 संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।  छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा।

मकर राशि: आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कार्यों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी।  दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। लवमेट्स को सरप्राइज मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाह-वाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आइडिया आयेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

मीन राशि: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज पूरे दिन आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढिय़ा है।  आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश का विकास करने वाली भाजपा को वोट दें: वीके सिंह
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक रिमी सेन ने हल्द्वानी में कांग्रेस का दामन थामा

Related Post

rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 11 जून

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जून

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.