Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 11.39.47

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीखेत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2.35 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को जनाड़ू मोड़ से आगे द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रविन्द्र बिष्ट को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी रविन्द्र बिष्ट (30) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की गई, जिसमें उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होना सामने आया है। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी तथा एसओजी के कांस्टेबल राकेश खेतवाल, चंदन नेगी और राकेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवाओं के विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने की योजनाओं की समीक्षा
Next: परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.