Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत अधिवक्ता संघ के विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट बने संयुक्त अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

रानीखेत अधिवक्ता संघ के विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट बने संयुक्त अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 07/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीखेत में अधिवक्ता संघ के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में एडवोकेट विजय प्रकाश पांडे और एडवोकेट हिमांशु बिष्ट को समान रूप से 18-18 मत प्राप्त हुए। मतों की बराबरी के चलते दोनों को एक-एक वर्ष का कार्यकाल सौंपने का निर्णय लिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट जी.डी. करगेती ने 22 मत प्राप्त कर एडवोकेट नवीन पंत को 8 मतों से पराजित किया। नवीन पंत को कुल 14 मत मिले। संघ के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सचिव पद पर एडवोकेट कुबेर कार्की, उपसचिव पद पर एडवोकेट जरीना उमर, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट नासिर हुसैन और लेखा परीक्षक पद पर एडवोकेट नरेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रभात चौधरी की निगरानी में पूरी की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवीन उपाध्याय के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट महेंद्र सिंह बिष्ट और एडवोकेट मोहन चंद्र पडलिया ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ताओं एडवोकेट आर.एन. वैला, एडवोकेट राजेश रौतेला, एडवोकेट प्रमोद पांडे, एडवोकेट सी.पी. पांडे, एडवोकेट महेंद्र बिष्ट, एडवोकेट हरीश मनराल और एडवोकेट ललित आर्या सहित अनेक अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 अगस्त
Next: हरकी पैड़ी पर बाढ़ का एआई वीडियो वायरल, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश, एसएसपी ने लिया संज्ञान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.