Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस
  • अल्मोड़ा

रानीधारा में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

RNS INDIA NEWS 07/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-07 at 18.39.58

अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। गुलदार के पिंजरे में कैद होते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अनुसार पकड़े गए गुलदार की उम्र लगभग आठ वर्ष आंकी गई है। बीते एक माह से रानीधारा और आसपास के इलाकों में गुलदार की लगातार गतिविधियों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार के दिखाई देने और पालतू पशुओं पर हमलों की घटनाओं से स्थानीय लोग खासे परेशान थे। कई बार इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों की शिकायतों और बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने पांच दिन पूर्व रानीधारा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। लगातार निगरानी और सतर्कता के बाद गुलदार के पिंजरे में कैद होने से यह अभियान सफल रहा। रेस्क्यू अभियान में अमित सिंह भैसोड़ा, अनुभाग अधिकारी सत्येंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा भास्कर नाथ महंत, वन दरोगा ऋषभ सेमवाल, वन दरोगा विवेक तिवारी, वन बीट अधिकारी राहुल मनराल, वन बीट अधिकारी प्रकाश कुमार, वन बीट अधिकारी नीरज नेगी, क्यूआरटी सदस्य मनोज जोशी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने बताया कि गुलदार को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गुलदार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़े जाने या अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा मुख्यालय और आसपास के गांवों में अब तक छह गुलदार पकड़े जा चुके हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 जनवरी
Next: स्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.