Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास रोड की क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य शुरू
  • उत्तराखंड

रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास रोड की क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर का आंतरिक रानीधारा मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में हैं। पेयजल लाइन व सीवर लाइन कार्य के चलते मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। विगत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी एवं सभासद अमित साह मोनू ने भी रानीधारा सड़क का निरीक्षण किया था जहाँ पर ग्रेस स्कूल की दीवार का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण सीवर लाइन का कार्य रुका पड़ा था। सीवर लाइन का कार्य नहीं होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो पाना संभव नहीं था। इस विषय में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता से फोन द्वारा वार्ता हुई एवं तत्काल से सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य आरंभ करने के लिए दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभासद अमित साह मोनू का कहना था कि जिलाधिकारी द्वारा सड़क की दीवार निर्माण का कार्य तत्काल से करने के लिए धनराशि आवंटित की गई थी लेकिन टेंडर होने के बावजूद भी ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए कार्य आरंभ नहीं किया। सभासद अमित साह ने बताया कि विभाग को चेताने के पश्चात शनिवार से कार्य आरंभ हो गया है। सभासद अमित साह मोनू ने सुरक्षा दीवार के कार्य का निरीक्षण किया और सड़क की सुरक्षात्मक दीवार का कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के लिए ठेकेदार को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैंट्रो कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: लक्ष्यों को तय समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी विनीत तोमर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.