Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लक्ष्यों को तय समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी विनीत तोमर
  • अल्मोड़ा

लक्ष्यों को तय समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी विनीत तोमर

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे तत्काल हटाने की कानूनी कार्यवाही की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की डीपीआर शासन को प्रेषित की जानी हैं उन्हें तत्काल प्रेषित किया जाय साथ ही समय-समय पर पत्राचार भी किया जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा जो विभागीय डाटा प्रेषित किया जा रहा है उसे भली-भांति चैक कर लिया जाय उसके पश्चात ही डाटा को ऑन लाइन फीड किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दिए गए माहवार व वार्षिक लक्ष्यों को तय समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवम्बर माह तक सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करना सुनिश्चित करें इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि नये पर्यटक स्थलों को विकसित करने हेतु डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित की गयी है उनकी समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए विभाग, युवा कल्याण, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा 30 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की और किए जा रहे कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वार्षिक योजना बनाते समय समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि वार्षिक योजना बनाते समय जो समस्याएं आ रही हैं उनके निदान पर कार्य किया जाय। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास रोड की क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य शुरू
Next: राशिफल 19 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.