Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: रैमजे इंटर कॉलेज में एलटी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पर युवा जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए सवाल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: रैमजे इंटर कॉलेज में एलटी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पर युवा जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-20 at 5.05.34 PM

अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज में निकाली गईं विभिन्न पदों पर सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती प्रक्रिया पर युवा जन संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश सरकार की ओर से अशासकीय एवं अल्प संख्यक विद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगाई है। साथ ही सीएम को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेज रैमजे प्रबंधन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई।
शुक्रवार को जिला प्रशासन के माध्यम से युवा जन संघर्ष मोर्चा की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अशासकीय विद्यालयों में सभी प्रकार की भर्तियों में सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, रैमजे इंटर कालेज प्रधानाचार्य वीटी विल्सन एवं प्रबंधक एसबी लाल की मिलीभगत से विद्यालय में साक्षात्कार के नियमों को ठेंगा दिखाकर अभ्यर्थियों को तीन दिन पूर्व ही साक्षात्कार की सूचना दी जा रही है। युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में छह जनवरी को भी एलटी के विभिन्न पदों पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से साक्षात्कार आयोजित किया गया था। लेकिन, मंच के कार्यकर्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए उस समय भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करवा दिया था। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करवा कर स्थान में परिर्वतन कर भीमताल में रख दिया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर साक्षात्कार की सूचना किसी भी समाचार पत्र में नहीं देने का भी आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार, शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मनोज बिष्ट, राहुल सिंह बिष्ट, आशुतोष पवार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि ने परीक्षा केंद्र किए निर्धारित
Next: खनन स्वामियों ने एनएचपीसी के टैक्स का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.